पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर राहुल गांधी ने देश के विकास में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी और आर्थिक सुधारों का प्रतीक रहा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
What's Your Reaction?

