राहुल गांधी को भगवान राम बताने वाले बयान पर भड़के तेज प्रताप यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना
रेहान फ़ज़ल
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा था कि राहुल गांधी वही कार्य कर रहे हैं, जो भगवान राम ने किया था।
इस बयान पर जनशक्ति जनता दल (Janhakti Janta Dal) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की तुलना भगवान से करना गलत है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
तेज प्रताप यादव ने कहा, “कोई भी इंसान भगवान नहीं हो सकता। भगवान राम से किसी मनुष्य की तुलना करना पूरी तरह अनुचित है। कांग्रेस नेता सत्ता के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें जनता की असली समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।”
तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?

