‘बलात्कारियों को संरक्षण देना बंद करो’ — कुलदीप सेंगर की जमानत के विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर शुक्रवार को उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “बलात्कारियों को संरक्षण देना बंद करो” जैसे नारे लगाए और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
New Delhi- दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर शुक्रवार को उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “बलात्कारियों को संरक्षण देना बंद करो” जैसे नारे लगाए और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ (AIDWA) की कई महिलाएं शामिल रहीं। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी मौजूद थीं। प्रदर्शन में पीड़िता की मां ने भी भाग लिया और अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से साझा की।
पीड़िता की मां ने कहा कि न्यायालय के दो जजों के हालिया फैसले से उनका न्याय व्यवस्था पर भरोसा टूट गया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि उन्हें न्याय मिला है, लेकिन दोषी को जमानत दिए जाने के फैसले ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसे मामलों में दोषियों को राहत देना न केवल पीड़ितों के साथ अन्याय है, बल्कि समाज को गलत संदेश भी देता है। उन्होंने मांग की कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में दोषी पाए गए लोगों को किसी भी तरह का संरक्षण या राहत न दी जाए।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसमें न्याय की मांग और आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला।
What's Your Reaction?

