बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर चुकी है।

Bihar By-Election News..बांकीपुर उपचुनाव पर जनसुराज के संस्थापक सदस्य डॉ शाहनवाज़ आलम का बड़ा बयान, प्रशांत किशोर जनता की मजबूत आवाज़ बनेंगे l

पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शाहनवाज आलम की ओर से जारी एक प्रचार पोस्टर में मतदाताओं से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है।

पोस्टर में प्रशांत किशोर के हवाले से लिखा गया है, "मुझे लगता है कि बांकीपुर की जनता प्रशांत किशोर को अपना प्रतिनिधि बनाकर बिहार विधानसभा को ऐसी आवाज देगी जो बिहार में हो रहे लूट, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ बिहार विधानसभा के लिए मार्गदर्शन बनेगी।"

इसके साथ ही पोस्टर में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा गया है, "आइए, इस बार बदलाव के लिए वोट दें, ईमानदारी, सच्चाई और जनहित के लिए प्रशांत किशोर जी के साथ खड़े हों।" वहीं नीचे संदेश दिया गया है, "इस बार, सही सोच, सही वोट।"

जन सुराज पार्टी लगातार यह दावा कर रही है कि वह बिहार की राजनीति में पारदर्शिता, ईमानदार नेतृत्व और जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रही है। बांकीपुर उपचुनाव को पार्टी अपने राजनीतिक विस्तार के लिहाज से अहम मान रही है। ऐसे में प्रचार अभियान के जरिए भ्रष्टाचार, सुशासन और बदलाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

बांकीपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का मुकाबला नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का भी संकेत माना जा रहा है। सभी प्रमुख दलों की नजर इस सीट पर टिकी हुई है, जबकि जन सुराज इसे अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता की बड़ी परीक्षा के रूप में देख रही है।