बक्सर, कलम लोक संवाददाता: बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले मेंस हीरो एशिया कप-2025 का उत्साह पूरे राज्य में फैलता जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी गौरव यात्रा आज बक्सर पहुंची, जिसका भव्य स्वागत किया गया। यह टूर्नामेंट खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना के तत्वावधान में 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।
आज समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में, बक्सर ज़िला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह द्वारा ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त बक्सर, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा बक्सर, हॉकी के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और हॉकी प्रशंसक उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने हॉकी स्टिक से बॉल को हिट कर ट्रॉफी गौरव यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके बाद, मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी के साथ हॉकी खिलाड़ियों और अन्य खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

डॉ. विद्यानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य के लिए गौरव का क्षण है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया लाल सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, मदन कुमार कार्यपालक सहायक सत्येन्द्र सिंह, अश्वनी राय, संजय कुमार, वशिष्ठ प्रसाद, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राकेश रंजन उपाध्याय, रवि प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह यादव आदि शारीरिक शिक्षकों व सामान्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Discussion (0)
Join the discussion by logging in to your account.
SIGN INBe the first to share your thoughts!
news@kalamlok.com
हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com