ere | Source: ereकैमूर। लोक आस्था, सूर्य उपासना और पवित्राता के महापर्व छठ को लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड भगवानपुर के अंतर्गत आने वाले न्यू प्राथमिक विद्यालय कमहारी में विद्यालय परिवार की ओर से छठ पूजा का एक अत्यंत ही सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। बता दें कि इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी शगुफ्ता के कुशल मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

erer | Source: ere

बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा

वही विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियां रहीं। पारंपरिक छठ गीतों और सजी-धजी झांकियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने छठी मईया और भगवान सूर्य की आराधना से जुड़े गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर यह साबित कर दिया कि हमारी लोक संस्कृति की जड़ें हमारी नई पीढ़ी के मन में कितनी गहरी और मजबूत हैं।

ere | Source: ere

प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों का संदेश

आपको बताते हुए चलें कि इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कुमारी शगुफ्ता ने बच्चों और उपस्थित ग्रामीणों को छठ पर्व के महत्व, इसकी पवित्रता और प्रकृति से जुड़ाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों, अनुशासन और अपने संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना का विकास होता है। विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया और बच्चों को पर्व की परंपराओं से परिचित कराया। वही ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलता है।

erer | Source: ere