दुनिया में फि‍र बढ़ी कोरोना की रफ्तार

ब्रिटेन में 54 हजार नए केस, इंडोनेशिया में बेकाबू हालात, रूस में 764 की गई जान
दुनिया में फि‍र बढ़ी कोरोना की रफ्तार

दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है..

जकार्ता, एजेंसियां। दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमितों (Infected) का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह हाल तब है जब महामारी के खिलाफ टीकाकरण (Vaccination) अभियान व्‍यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। John Hopkins University के मुताबिक दुनियाभर में कोविड रोधी वैक्‍सीन की 3.59 अरब से अधिक डोज दी जा चुकी है।

इंडोनेशिया पर महामारी की तगड़ी मार

मौजूदा वक्‍त में महामारी की सर्वाधिक मार Indonesia पर पड़ी है। समाचार एजेंसी रॉयटर (Reuters) की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में जुलाई की पहली छमाही में महामारी से डॉक्टरों की मौतें तेजी से बढ़ी हैं। इंडोनेशिया में कोरोना का डेल्‍टा वैरिएंट कहर बरपा रहा है। पहली से 17 जुलाई के बीच महामारी से कुल 114 डॉक्टरों की जान गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 से कुल 545 डॉक्टरों की मृत्यु हो चुकी है। यह हाल तब है दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश इंडोनेशिया में 95 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण (Vaccination) हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Monkey B Virus की एंट्री से फैली दहशत

इंडोनेशिया में 1,093 लोगों की मौत

Delta Variant की मार झेल रहा इंडोनेशिया मौतों की संख्या के मामले में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इंडोनेशिया को महामारी का नया केंद्र बता रहे हैं। इंडोनेशिया में रविवार को कोरोना वायरस के 44,721 नए मामले सामने आए जब‍कि‍ 1,093 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए तीन जुलाई को सख्त प्रतिबंध लगाए थे। ये पाबंदियां मंगलवार को खत्‍म हो रही हैं लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इन्‍हें बढ़ाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: कोरोना से ठीक होने वालों की अब गलने लगी हड्डियां

Britain में नहीं थमा संक्रमण

वहीं Britain में कोरोना का संक्रमण (Infection) अभी थमा नहीं है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 54 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए। मरीजों में कमी न होने के बाद भी यहां 19 जुलाई से अधिकांश प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। Britain में तेजी से चल रहे Vaccination के बाद भी शुक्रवार को 51870 मरीज मिले। यह संख्या जनवरी के मध्य में मिले मरीजों की संख्या से ज्यादा थी। अब पिछले 24 घंटों में यह संख्या 54674 हो गई है। यानी तीन में 2804 मरीज ज्यादा मिले हैं। ब्र‍िटेन में 2 से 16 साल के बच्चों को flu की Vaccine देने की योजना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम चंपारण में तीन किसान मसान नदी के बीच फंसे पश्चिम चंपारण में तीन किसान मसान नदी के बीच फंसे
पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में तीन किसान मसान नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। नदी का जलस्तर...
रायपुर : डॉ. मुखर्जी शुरू से धारा 370 के विरोधी थे : मुख्यमंत्री साय
Raipur : मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
यूपी के सरकारी स्कूलों में नया नियम लागू
IND vs ZIM : अभिषेक शर्मा से रियान पराग तक, तीन भारतीयों ने किया 'सुपर फ्लॉप' डेब्यू
हाथरस भगदड़ : सूरजपाल के खिलाफ पटना कोर्ट में शिकायत दर्ज
चीन के छक्के छुड़ाने आ गया भारत का जोरावर, यूक्रेन युद्ध की सीख से तैयार हुआ महारथी