महताब नोमानी:
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए क्या कुछ नहीं करते ठीक उतनी ही जरूरी हमारी नींद भी है लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं जबकि नींद ना आना हमें मानसिक रूप से बीमार कर सकती है !पूरी नींद ना लेने से शरीर और दिमाग पर तुरंत और लंबे समय तक बुरा असर पड़ सकता है शोध में पाया गया है कि इससे चिड़चिड़ापन भूलने की बीमारी और दिन में नींद आना जैसी समस्याएं हो सकती है साथ ही चिंता ,हृदय रोग, मोटापा, टाइप 2 मधुमेह और गुर्दे की बीमारी जैसी अन्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है !
रात में कम से कम सात घंटे सोना चाहिए।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ज़्यादातर वयस्कों को रात में कम से कम सात घंटे सोना चाहिए !और उन्हें जितना हो सके बिना रुकावट नींद लेने का प्रयास करना चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाधित या बार-बार टूटने वाली नींद का असर भी उतना ही नुकसानदायक हो सकता है जितना कम नींद लेने का होता है।
आईए जानते हैं बिस्तर पर जाने से पहले वह तीन काम जो आपको जरूर करना चाहिए !
(1.) सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं
कई लोग रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल करते रहते हैं. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, जो नींद को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. सोने से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें. इसकी जगह किताब पढ़ना, हल्का संगीत सुनना या रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
(2.) हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें
रात के खाने के तुरंत बाद सो जाना पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है. खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करना फायदेमंद माना जाता है. हल्की स्ट्रेचिंग करने से शरीर को आराम मिल सकता है और दिनभर की थकान कम महसूस हो सकती है. नियमित रूप से ऐसा करने पर शरीर अधिक रिलैक्स महसूस कर सकता है, जिससे नींद आने में मदद मिलती है.
(3.) सोने से पहले मन को शांत करें
तनाव और चिंता अच्छी नींद के सबसे बड़े दुश्मन माने जाते हैं. अगर दिमाग लगातार किसी बात को लेकर व्यस्त रहता है, तो नींद आने में परेशानी हो सकती है. सोने से पहले कुछ मिनट गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज, मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिल सकती है. इससे तनाव कम करने और बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है
