![पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त जारी](https://kalamlok.com/media/c200x160/2021-08/pm.jpg)
जितने भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं लालू कांग्रेस के एजेंट: डाॅ. हिमंत विश्वशर्मा
25 मई को बक्सर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय
बक्सर. शनिवार को असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत विश्वशर्मा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सिमरी अर्जूनपुर हाई स्कूल में संबोधित किया।
इस दौरान असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि पिछले दस सालों में धारा 370 और राम मंदिर का निर्माण करा कर विरोधियों का मुंह बंद कर दिया। अब की 400 सीटों को जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत कर कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी को तैयार करना है।
वहीं उन्होंने पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को लेकर कहा कि यह तो बरस लेकर भाजपा का सेवा करना चाहता था लेकिन यहां आकर भाजपा का विरोधी बन गया। आनंद मिश्रा का मोबाइल सर्विलांस रखना चाहिए मालूम चले कि यकीन से किन से बात कर रहे हैं। जितने भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं वह सब यह लालू और कांग्रेस के एजेंट है। इस मौके जदयू कला संस्कृति खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय मंटू पूर्व विधायक दिलमणी देवी जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव विध्यांचल कुशवाहा अनुज तिवारी कतवारू सिंह प्रदीप राय स्वामीनाथ तिवारी मिथिलेश पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comment List