![सीमा पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्तियां](https://kalamlok.com/media/c200x160/2022-07/itbp-force.jpg)
सरकारी नौकरी : इंडियन नेवी में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 मई से शुरू आवेदन
By Kalamlok
On
10वीं पास को मिलेगा मौका
भारतीय नौसेना ने 02/2024 बैच के लिए अग्निवीर (SSR और MR) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 13 मई यानी सोमवार से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित एग्जाम
- फिजिकल टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
फीस के तौर पर 550 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही 18% जीएसटी देना होगा।
आयु सीमा : 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 (दोनों तारीखों को मिलाकर) के बीच पैदा हुआ हो।
सैलरी :
- पहले साल : 30 हजार रुपए प्रतिमाह
- दूसरे साल : 33 हजार रुपए प्रतिमाह
- तीसरे साल : 36,500 रुपए प्रतिमाह
- चौथे साल : 40 हजार रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे।
- हर प्रश्न 01 अंक का होगा।
- प्रश्न पत्र में चार भाग शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता।
- परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करके फीस का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Tags:
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Jul 2024 21:22:58
Indian Origin Candidates in UK Election 2024: इस बार ब्रिटेन में चुनाव परिणाम इतिहास रच सकते हैं। भारतीय मूल के...
Comment List