टाटा की इस धांसू इलेक्ट्रिक SUV को मिलेगा डार्क एडिशन

एक बार चार्ज करने पर 437km तक जाएगी! जानें खासियत
टाटा की इस धांसू इलेक्ट्रिक SUV को मिलेगा डार्क एडिशन

टाटा मोटर्स की धांसू इलेक्ट्रिक SUV टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को जल्द ही डार्क एडिशन मिलने वाला है। यह एक बार चार्ज करने पर 437km तक जाएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी कीमत और खासियत जानते हैं।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत में Nexon EV Max इलेक्ट्रिक SUV का एक नया वैरिएंट लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कार निर्माता ने टीज किया है कि Nexon EV Max को जल्द ही Nexon EV और Nexon EV Prime एडिशन जैसा डार्क एडिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए टीजर ने नए वैरिएंट की झलक दिखाते हुए कहा कि यह 'द डार्क साइड ऑफ़ हाई-डेफिनिशन है।

Tata Nexon EV Max Dark Edition के केबिन के साथ-साथ ओवरऑल ब्लैक एक्सटीरियर थीम मिलने की उम्मीद है। नए वैरिएंट में शामिल किए जाने वाले अन्य कॉस्मेटिक अपडेट में चारकोल ग्रे एलॉय व्हील, पियानो-ब्लैक डैशबोर्ड और केबिन के अंदर ब्लैक अपहोल्स्ट्री शामिल है।

10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन

कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा नेक्सन ईवी मैक्स को कथित तौर पर कई नए फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इनमें एक नई 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हो सकती है, जिसका उपयोग Harrier SUV के अंदर किया जाता है। Tata Motors द्वारा सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाने की संभावना है। सभी अपडेट इलेक्ट्रिक एसयूवी के टॉप ट्रिम में दिए जाने की उम्मीद है।

 

Nexon EV Max की कीमत

पिछले साल मई में Tata Motors ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Nexon EV के लॉन्ग-रेंज वैरिएंट के रूप में पहली बार Nexon EV Max को पेश किया था। इसको 17.74 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नेक्सन ईवी मैक्स एक बार चार्ज करने पर 437km किलोमीटर की ARAI-प्रमाणित रेंज का वादा करता है। Nexon EV Max को भारत में MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसे रायवल को टक्कर देने के लिए पेश किया गया था।

40.5 kWh का बैटरी पैक

Tata Motors ने Nexon EV Max को स्टैडर्ड वैरिएंट की तुलना में बड़ी बैटरी से लैस कर दिया है। 40.5 kWh बैटरी पैक Nexon EV के अंदर इस्तेमाल होने वाले बैटरी पैक की तुलना में 30% ज्यादा पावरफुल है। Nexon EV Max भी Nexon EV से ज्यादा पावर जेनरेट करती है। यह 143hp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News