ओप्पो यूजर्स के लिए अच्छी खबर!

मिलने लगा Android 13 वाला ColorOS 13 अपडेट
ओप्पो यूजर्स के लिए अच्छी खबर!

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की ओर से Android 13 पर आधारित ColorOS 13 का अपडेट ढेरों डिवाइसेज के लिए रिलीज कर रही है। कंपनी ने उन फोन्स की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें इस महीने यह अपडेट मिलेगा।

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo के डिवाइसेज इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है और कंपनी ने Android 13 आधारित ColorOS 13 रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन का अपडेट सभी नए-पुराने डिवाइसेज को नहीं मिलेगा। कंपनी ने उन डिवाइसेज की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें भारत में लेटेस्ट ColorOS वर्जन का अपलेट इस महीने मिलने लगेगा। 

टेक कंपनी ने बताया है कि ColorOS 13 beta वर्जन का अपडेट 9 नवंबर, 2022 से Oppo Reno 6 Pro 5G, Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo F19 Pro+ के लिए रोलआउट होगा। इनके अलावा Oppo A74 को बीटा वर्जन का अपडेट 18 नवंबर से मिलना शुरू होगा। 

इन डिवाइसेज को पहले ही मिल चुका है अपडेट
कई ओप्पो स्मार्टफोन्स के लिए पहले Android 13 अपडेट रिलीज कर दिया गया है। इन डिवाइसेज में Reno 8 Pro 5G, Oppo Reno 8 5G, Oppo F21 Pro 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G, Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 6 5G, Oppo F21 Pro, Oppo K10 5G, Oppo K10 और Oppo A76 शामिल हैं।

स्टेबल वर्जन के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
ColorOS 13 अपडेट का स्टेबल वर्जन Oppo Reno 8 Pro 5G के लिए 8 नवंबर से रोलआउट होगा। वहीं, Oppo Reno 8 5G और Oppo K10 5G स्मार्टफोन्स को 18 नवंबर, 2022 से स्टेबल अपडेट मिलना शुरू होगा। कंपनी ने बीते महीनों Android 13 पर आधारित ColorOS 13 लॉन्च किया था। 

नए सॉफ्टवेयर वर्जन में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
नए अपडेट के साथ यूजर्स को नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी, जिसे कंपनी ने एक्वामॉर्फिक डिजाइन नाम दिया है। UI से जुड़े सुधारों और अपडेट्स के अलावा डायनमिक कंप्यूटिंग इंजन को भी ओप्पो स्मार्टफोन्स का हिस्सा बनाया जाएगा।

कंपनी ने कंट्रोल सेंटर में भी कुछ बदलाव किए हैं और इसमें इंटरनेट/WiFi के लिए दो बड़े टॉगल्स शामिल किए गए हैं। ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले से लेकर डिवाइस परफॉर्मेंस में सुधार और दूसरे Android 13 फीचर्स का फायदा मिलेगा।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News