IPL BREAKING: KKR की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकट से हराया

IPL BREAKING: KKR की तीसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 5 विकट से हराया

पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां लीग मैच खेला गया। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार मिली। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक शामिल है। केकेआर की पारी जारी है। वेंकटेश अय्यर के साथ अजिंक्य रहाणे ने पारी का आगाज किया। हालांकि, रहाणे 7 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंंने 10 रन बनाए। तीसरे विकेट के तौर पर सैम बिलिंग्स (17) पवेलियन लौटे। नितीश राणा (8) चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए। आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर चलते बने।

इस मैच में कोलकाता की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट खोकर 35 रन बनाए। दूसरा झटका मुंबई को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा जो 29 रन बनाकर चलते बने। तीसरा विकेट मुंबई का ईशान किशन के तौर पर गिरा, जो 21 गेंदों में 14 रन बना सके। सूर्यकुमार यादव 52 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 38 रन बनाकर और किरोन पोलार्ड 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मुकाबले के लिए केकेआर की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। इतने ही बदलाव मुंबई इंडियंस ने किए हैं। केकेआर ने शिवम मावी की जगह रसिक सलाम को मौका दिया है, जबकि टिम साउथी की जगह पैट कमिंस को मौका दिया गया है। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को अनमोल प्रीत सिंह की जगह मौका दिया है, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने टिम डेविड को रिप्लेस किया है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

रायपुर : डॉ. मुखर्जी शुरू से धारा 370 के विरोधी थे : मुख्यमंत्री साय रायपुर : डॉ. मुखर्जी शुरू से धारा 370 के विरोधी थे : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू...
Raipur : मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
यूपी के सरकारी स्कूलों में नया नियम लागू
IND vs ZIM : अभिषेक शर्मा से रियान पराग तक, तीन भारतीयों ने किया 'सुपर फ्लॉप' डेब्यू
हाथरस भगदड़ : सूरजपाल के खिलाफ पटना कोर्ट में शिकायत दर्ज
चीन के छक्के छुड़ाने आ गया भारत का जोरावर, यूक्रेन युद्ध की सीख से तैयार हुआ महारथी
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकवादी, 2 जवान शहीद