रूस के बमों से यूक्रेन में भारी तबाही, जान बचाकर भाग रहे लोग; नाटो की धमकी से महायुद्ध का खतरा

रूस के बमों से यूक्रेन में भारी तबाही, जान बचाकर भाग रहे लोग; नाटो की धमकी से महायुद्ध का खतरा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए क्या है भारत का प्लान B, रूस के हमले से अमीरों की नेटवर्थ कम होने का क्या है कनेक्शन, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, पहले यह सुनवाई 23 फरवरी को होनी थी।
  2. कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब पर चल रही सुनवाई में बहस पूरी होगी, कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है।
  3. विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की 'मिलन' एक्सरसाइज शुरू होगी, इसमें 40 देशों की नौसेनाएं शामिल होंगी।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

  1. पुतिन का यूक्रेन पर हमला जारी रखने का ऐलान, नाटो ने दी धमकी
  2. यूक्रेन पर रूस के हमले से दुनिया भर में हलचल है। कई देशों के खिलाफ होने और नाटो की ओर से नतीजा भुगतने की धमकी के बावजूद रूसी सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। चेर्नोबिल एटमी ठिकाने पर उनका कब्जा हो गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अभी ऑपरेशन चलाने का ऐलान किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन ने दुनिया को खतरे में डाल दिया है। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
  3. PM मोदी ने पुतिन से बात की, युद्ध रोककर बातचीत शुरू करने की अपील
    प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा और देश वापसी का मुद्दा उठाया। साथ ही युद्ध रोककर बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की। दरअसल, यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने से वहां फंसे भारतीयों की वापसी अटक गई है। इसके लिए सरकार ने तय किया है कि भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते देश लाया जाएगा।
  4. जंग का असर जेब पर, मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ का नुकसान
    रूस के हमले से बने माहौल ने दुनिया भर के बाजारों में तबाही ला दी है। जंग शुरू होने के 4 से 5 घंटे में ही सबसे अमीर 20 लोगों की संपत्ति 3.11 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान टेस्ला के एलन मस्क को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। भारत में मुकेश अंबानी को 21 हजार करोड़ और गौतम अडाणी को 9,700 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
  5. यूक्रेन में मौत के मंजर के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान रूस पहुंचे। मॉस्को में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इमरान ने एयरपोर्ट पर अपना स्वागत करने वाले रूसी डेलिगेशन से कहा- क्या वक्त है, जब मैं यहां पहुंचा हूं। यहां बहुत रोमांचक है। इमरान गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट की आस में रूस गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की।
  6. भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया, लगातार 10वीं जीत से पाकिस्तान को पीछे छोड़ा
    भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 200 रनों का टारगेट दिया। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 137 रन ही बना सकी। इस फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत है। उसने 9 जीत के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12 जीत) के नाम है।
  7. रूस ने अचानक यूक्रेन के खिलाफ माहौल बनाया और जंग छेड़ दी। सब सोचते रह गए कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल पूरे विवाद के पीछे यूक्रेन की नाटो से जुड़ने की चाहत है। यूक्रेन की रूस के साथ 2200 किमी से ज्यादा लंबी सीमा है। रूस का मानना है कि यूक्रेन के बहाने नाटो की पहुंच उस तक हो सकती है।
Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News