दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

 दसवीं के छात्रों ने कुकृत्य को दिया था अंजाम : पुलिस
दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

Rape Case : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 वर्ष की लड़की के साथ अनाचार के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जोधपुर के अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जन्म के बाद दुष्कर्म पीड़िता को शहर को एक अन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जयपुर। राजस्थान  की राजधानी जयपुर में 12 वर्ष की लड़की के साथ अनाचार (Rape) के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जोधपुर के अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जन्म के बाद दुष्कर्म पीड़िता को शहर को एक अन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल मां और बच्चे दोनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

लड़की के बयान में विरोधाभास : पुलिस 

 मामले की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक राजू राम चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता लड़की कक्षा 9वी में पढ़ती है। उसके साथ तीन सीनियर छात्रों ने कुकृत्य किया था। तीनों आरोपी कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत है।

बताया जाता है कि लगभग 9 माह पूर्व छात्रा अपना होमवर्क करके स्कूल से वापस लौट रही थी तभी तीनों आरोपी छात्रों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान में विरोधाभास है। पुलिस का मानना है कि जिस वक्त पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म की बात कह रही है उस समय स्कूल कोरोना संक्रमण की वजह से बंद था । इस संबंध में पुलिस घटनास्थल का भी मुआयना कर चुकी है। मामले में गहन छानबीन की  जा रही है ।

बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने कि पीड़िता से मुलाकात 

 मामले में राज्य के बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने पीड़ित लड़की से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता कक्षा नौवीं की छात्रा है। श्रीमती बेनीवाल ने बताया कि लड़की ने उन्हें बताया है कि तीन चार लोग उसे जबरन एक जीप में अपहरण कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : Kisan Andolan : किसान आंदोलन से सड़कें जाम,  हल निकालने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

 लड़की के परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने परिजनों को जानकारी दी कि लड़की गर्भवती है। श्रीमती बेनीवाल ने आगे बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने 1 दिन पूर्व आरोपी की पहचान की थी लेकिन बाद में लड़की अपनी बात से मुकर गई। इधर दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बच्ची को अपने साथ रखने से मना कर दिया है। इसे देखते हुए बाल कल्याण समिति बच्चे और उसकी मां की देखभाल करेंगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News