संसद के मानसून सत्र में नारेबाजी के बीच तीन विधेयक पारित

पूरे दिन के लिए कार्यवाही हुई स्थगित
संसद के मानसून सत्र में नारेबाजी के बीच तीन विधेयक पारित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्षी नारेबाजी के बीच लोकसभा में आज तीन विधयेक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (संशोधन) विधेयक 2021,  संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2021 और सीमित देयता भागीदारी (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिए गए। इसके लिए संसद की कार्यवाही के प्रारंभ में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।

संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भारत छोड़ो आंदोलन के की 79वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही रोक दी गई। लोकसभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए बाधित रही। 12 बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर   ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जांबाज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को बधाई दी गई। इसके उपरांत संसदीय पटल पर समितियों के महत्वपूर्ण रिपोर्ट रखे गए। इसके साथ ही नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसीन (संशोधन) विधेयक 2021 भी पेश किया गया।

उधर राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हुई लेकिन पेगासस मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और दोपहर दो बजे तक सदन स्थगित कर दिया गया।  बता दें कि संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह है, जो 13 अगस्त को खत्म हो जाएगा। संसद के दोनों सदनों में कृषि कानून, पेगासस, कृषि तेलों की बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। अलग-अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों से आज स्थगन प्रस्ताव दिए गए।  उधर मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह के मद्देेनजर बनी रणनीति  पर मंथन करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अन्य सहयोगी व विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में बैठक की। 

Post Comment

Comment List

Latest News