विरासत ढोने वाले नेता हैं चिराग और तेजस्वी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Jaiwasal का बयान
विरासत ढोने वाले नेता हैं चिराग और तेजस्वी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Jaiwasal ने चिराग और तेजस्वी को विरासत ढोने वाला नेता कहा। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों में कोई Quality नहीं है।

हाजीपुर: हाजीपुर में पासवान चौक के पास BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Jaiwasal ने चिराग और तेजस्वी को विरासत ढोने वाला नेता कहा। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों में कोई Quality नहीं है। दोनों ने पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। 

हाजीपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक नेता के परिवार में झगड़ा हुआ तो सड़क पर उतर कर राजनीति कर रहे हैं। पार्टी में टूट हो गई तो अपने चाचा और पार्टी के नेताओं की शिकायत कर रहे हैं। Sanjay Jaiwasal ने राघोपुर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे और तेजस्वी खुद बिहार के डिप्टी सीएम रहे। फिर भी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पिता के नाम पर राजनीति करते हैं और अपने आप को नेता बताते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता बनना है तो खुद में आत्मविश्वास लाने की जरूरत है, ताकि सैकड़ों लोग आपके पीछे-पीछे चलें।

ये भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत

Sanjay Jaiwasal ने कहा है कि राजनीति के लिए संख्या बल जरूरी है, क्योंकि उसके बिना राजनीति करना संभव नहीं है। पार्टी अनुसूचित जाति और जनजाति को हर मोर्चे पर उचित प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी दे रही है। वह रविवार को यहां भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Jaiwasal और उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: सिद्धू-सोनिया बैठक से भी नहीं सुलझा पेंच

प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी साफगोई से कहा कि राज्य में BJP के  लगभग 900 मंडलों में से केवल 449 में ही मोर्चा की पूर्ण कार्य समिति बन पाई है, इसलिए हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि सभी मंडलों में मोर्चा की समितियां बन जाएं। इसी प्रसंग में उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए संख्या बल बहुत ही जरूरी है। मंडलों की बैठक में मोर्चा की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। प्रदेश में अनुसूचित जाति , जनजाति के विकास के लिए भाजपा और NDA सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सामने रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्यकर्ता जाएं और उनके विकास की योजनाओं से उन्हें अवगत कराएं।

Post Comment

Comment List

Latest News