सीएम विजय को निहारती दिखीं तृषा कृष्णन  Source : Trisha Krishnan instagramसीएम विजय को निहारती दिखीं तृषा कृष्णन Source : Trisha Krishnan instagram

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के जन्मदिन के बाद एक बार फिर उनकी और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की चर्चा तेज हो गई है। विजय के 52वें जन्मदिन पर जहां फैंस, नेताओं और फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं तृषा कृष्णन ने भी बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए ऐसा संदेश लिखा, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी।

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर हुई वायरल

तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों एक टेबल के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जहां कई केक रखे हुए हैं। विजय हल्की मुस्कान के साथ केक की ओर देख रहे हैं, जबकि तृषा की नजरें उन पर टिकी हुई हैं। तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

आपकी वजह से सब कुछ खास लगता है, तृषा का खास संदेश

तस्वीर साझा करते हुए तृषा कृष्णन ने कैप्शन में लिखा, उस इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया।

तृषा का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस पोस्ट को दोनों के रिश्ते की ओर इशारा मान रहे हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

1

रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों के बीच आया पोस्ट

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थीं कि तृषा कृष्णन और विजय के रिश्ते में दूरी आ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है।

हालांकि, तृषा के इस पोस्ट के बाद इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया। खास अंदाज में दी गई जन्मदिन की शुभकामना को फैंस दोनों के बीच मजबूत रिश्ते का संकेत मान रहे हैं।

कई फिल्मों में साथ दिख चुकी है यह सुपरहिट जोड़ी

तृषा कृष्णन और थलापति विजय लंबे समय से साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल रहे हैं। दोनों ने घिल्ली, थिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

विजय की पत्नी की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरों के बाद से ही तृषा का नाम लगातार विजय के साथ जोड़ा जाने लगा। इसके बाद दोनों को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साथ देखा गया, जिससे डेटिंग की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। तृषा मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने विजय के परिवार से भी मुलाकात की थी।

हालांकि, अब तक दोनों की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर और पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।