सोनाक्षी सिन्हा (File Photo)
फातिमा खातून:
मेकअप लवर्स के बीच इन दिनों एक आसान ब्यूटी हैक तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का बताया गया विंग्ड आईलाइनर लगाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रिक की मदद से बिना ज्यादा मेहनत के आंखों को शार्प और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है।
अक्सर कई लोगों को परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर बनाना मुश्किल लगता है। दोनों आंखों पर बराबर शेप बनाना और सही एंगल पकड़ना एक चुनौती होती है। ऐसे में सोनाक्षी का यह तरीका काफी आसान बताया जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।?
इस हैक में सबसे पहले लोअर लैशलाइन के आखिरी हिस्से से बाहर की तरफ एक पतली गाइडलाइन बनाई जाती है। इसके बाद ऊपरी पलक से उस लाइन को जोड़कर एक छोटा सा ट्रायंगल शेप तैयार किया जाता है और उसे आईलाइनर से भर दिया जाता है।
इसके बाद आईलाइनर को आंखों के अंदर वाले कोने तक हल्के हाथों से ले जाकर पूरा कैट-आई लुक दिया जा सकता है। इस तरीके से विंग ज्यादा साफ और शार्प दिखाई देता है।
सोनाक्षी के आई मेकअप टिप्स में ब्राउन आई पेंसिल और आईशैडो ट्रिक भी काफी चर्चा में रहती है। ब्राउन शेड से आंखों को सॉफ्ट स्मोकी इफेक्ट दिया जा सकता है, वहीं आईशैडो की मदद से शुरुआती लोग भी विंग बनाने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ब्यूटी हैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे आसान मेकअप ट्रिक्स में शामिल कर रहे हैं।

