Mom Killed Son: प्रेमी से बात के दौरान शोर मचाता था मासूम बेटा, मां ने कर दी हत्या; एक महीने बाद ऐसे खुला राज | Source: Aajtak news.comयूपी के मथुरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। दरअसल, यहां थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में एक महिला ने अपने मासूम बेटे का सिर्फ इसलिए गला घोंट दिया क्योंकि वह प्रेमी से बात करने में बाधक बन रहा था। इतना ही नहीं, उसने घरवालों को इसे सामान्य मौत बताया और शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। लेकिन घटना के करीब एक महीने बाद पति ने उसे प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

Mom Killed Son: प्रेमी से बात के दौरान शोर मचाता था मासूम बेटा, मां ने कर दी हत्या; एक महीने बाद ऐसे खुला राजSource : Aajtak news.com

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में 28 जून को 32 वर्षीय रुचि जिंदल ने अपने तीन साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पति कृष्ण मुरारी गुप्ता की गैरमौजूदगी में महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी और बच्चे के लगातार रोने से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। रुचि ने इसके बाद बीमारी और दवा का बहाना बनाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले का खुलासा 27 जुलाई को पति द्वारा पत्नी की बातचीत सुनने और कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद हुआ।

बीमारी का बहाना बनाकर छिपाया सच

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी महिला रुचि ने अपने पति को फोन कर बच्चे के बीमार होने की झूठी जानकारी दी। जब परिजन बच्चे को सिम्स अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोलियो ड्रॉप के बाद मौत होने की आशंका में शव को दफना दिया। उधर, रुचि भी इसे बीमारी की वजह से हुई मौत बताती रही। मगर एक महीने बाद पति ने महिला को अपने प्रेमी से घटना का जिक्र करते सुन लिया, जिससे पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

कॉल रिकॉर्ड से खुला पूरा राज

महिला के परिजनों ने पुलिस की मदद से कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो रुचि और उसके प्रेमी के बीच लंबी बातचीत का पता चला। परिजनों के सामने सच कबूलने के बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बलदेव थाने में गैर-इरादतन हत्या की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। सीओ महावन संजीव कुमार राय के अनुसार, शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।