बारिश में पानी से भरा गड्ढा बना काल,

बारिश में पानी से भरा गड्ढा बना काल

गुजरात के जूनागढ़ से दिल दहला देने वाला घटना सामने आया जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है । लगातार बारिश होने के कारण सड़क पर जमे पानी में छिपे गढ्ढे ने दो दंपति की जान ले ली। गहरे गढ्ढे में बाइक का पहिया फंसने से बहुत ही दर्दनाक एक्सीडेंट से दो दंपति अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा, टूटी सड़क और पुलिस की कथित लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, साथ ही लोगों के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है की दो दंपति सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान बायिक का एक पहिया पानी से भड़े गढ्ढे में फंस गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गयी और पति पत्नी सड़क पर जोर से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

हादसे में घायल हुए दो दंपति

हादसे के बाद बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जानकारी के मुताबिक उसके साथ मौजूद महिला भी सड़क पर गिर गई, हालांकि वह तुरंत उठकर अपने साथी की मदद करती नजर आई।वीडियो में महिला के चेहरे पर घबराहट और चिंता साफ दिखाई देती है। कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनों की मदद शुरू कर दी।

दंपति की मदद के लिए मौके पर जुटे लोग

कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोग दंपति की मदद के लिए पहुंच जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस पीसीआर वाहन घटनास्थल से गुजरा, लेकिन वह रुके बिना आगे निकल गया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस के काम काज पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत मदद मिलनी चाहिए थी। इस दावे के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मिडिया पर लोगों ने जताई नाराज़गी

वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों को हादसे की बड़ी वजह बताया। वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो गंभीर चोट का खतरा कम हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से बारिश के मौसम में सड़कों की समय पर मरम्मत कराने और जलभराव वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।