1सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल के 14 साल बाद आए इसके स्पिरिचुअल सीक्वल कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी बीच लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने फिल्म की समीक्षा करते हुए रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और फिल्म की कहानी पर खुलकर अपनी राय रखी है।

हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं रश्मिका, कॉकटेल 2 पर शोभा डे का तंज

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। हालांकि, फिल्म ने रिलीज के महज छह दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब मशहूर लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने भी फिल्म को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है।

शोभा डे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कॉकटेल 2 का रिव्यू दिया। उन्होंने कहा, मैं अभी कॉकटेल 2 देखकर बाहर निकली हूं। यह पहली कॉकटेल जैसी बिल्कुल भी नहीं है। आखिर वह फिल्म क्या थी और यह क्या है। मुझे लगता है कि इस फिल्म से बाहर आने के लिए मुझे पांच नेग्रोनी पीनी पड़ेगी।

शोभा डे ने फिल्म को बिना सिर-पैर की कहानी वाली फिल्म करार दिया। हालांकि, उन्होंने शाहिद कपूर की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्हें नया हेयरकट कराने की सलाह भी दे डाली। इसके बाद उन्होंने रश्मिका मंदाना पर टिप्पणी करते हुए कहा, रश्मिका, मुझे अफसोस है, लेकिन हिंदी फिल्में शायद तुम्हारे लिए नहीं हैं।

वहीं, उन्होंने कृति सेनन की जमकर तारीफ की। शोभा डे ने कहा, तुम स्क्रीन पर बेहद अच्छी लगी हो। तुम्हारी स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है और तुमने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है।

1

फिल्म की कहानी और डायलॉग पर भी उठाए सवाल

शोभा डे ने कहा कि उन्हें कॉकटेल 2 की कहानी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने फिल्म को फर्जी ज्ञान से भरी हुई बताया और इसके डायलॉग्स को भी कमजोर बताया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, दो महिलाएं शाहिद कपूर के किरदार के लिए लड़ती नजर आती हैं और फिर वही किरदार उन्हें लंबा-चौड़ा ज्ञान देता है। फिल्म की सबसे अच्छी लाइन तब आती है, जब शाहिद कहते हैं कि प्यार ऐसी चीज है जिसका कुछ दिनों तक मजा लिया जा सकता है, प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती।

शोभा डे का मानना है कि कॉकटेल 2 की तुलना पहली कॉकटेल से करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा, क्योंकि दोनों फिल्मों का स्तर और प्रभाव काफी अलग है।

छह दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2 शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ छह दिनों के भीतर दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 102.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 66 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म ने पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले सोमवार और मंगलवार को 6.75 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।