रेहान फ़ज़ल 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शनिवार सुबह घने कोहरे ने बड़ा हादसा करा दिया। जीरो विजिबिलिटी के कारण नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर एक के बाद एक 18 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और कम गति में वाहन चलाएं।