रेहान फ़ज़ल 

22 जनवरी की शाम द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से ऑस्कर 2026 की नामांकन सूची जारी की गई। भारत से फिल्म ‘होमबाउंड’ भी इस रेस में शामिल थी, लेकिन यह फिल्म अंतिम नामांकन सूची में अपनी जगह नहीं बना सकी और ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई।

इससे पहले ‘होमबाउंड’ को इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की टॉप-15 फिल्मों में जगह मिली थी, जिसके बाद फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि, अंतिम सूची में नाम शामिल न हो पाने के कारण यह फिल्म अब ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई।

फिल्म के बाहर होने से दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों को निराशा जरूर हुई है, लेकिन इसके प्रदर्शन को लेकर फिल्म की चर्चा अब भी बनी हुई है।