रेहान फ़ज़ल 

भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) को लेकर बड़ी सफलता मिली है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी है कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच इस महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय दृष्टिकोण से यह समझौता संतुलित और भविष्य उन्मुख है, जिससे भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा। इस समझौते के जरिए दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस डील से भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजारों में बेहतर पहुंच मिलेगी, जबकि भारत में भी विदेशी निवेश बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि भारत और EU के बीच इस व्यापार समझौते को लेकर करीब 20 वर्षों से बातचीत चल रही थी, जिसे अब अंतिम रूप मिल गया है।