रूपा गांगुली ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण सीट से बड़ी जीत हासिल की है। महाभारत में द्रौपदी के किरदार के लिए मशहूर रूपा गांगुली को अब मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में भी गिना जा रहा है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 के विधानसभा चुनावों ने लोगों की बदलाव की भावना को उजागर किया। चाहे केरल हो, तमिलनाडु, असम या पश्चिम बंगाल, हर जगह चुनावी नतीजों ने लोगों को चौंकाया। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई।
इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) ने भी 35,782 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले की सोनारपुर दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया।
लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में आने से पहले रूपा गांगुली एक जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने भारतीय टेलीविजन की दुनिया में खास पहचान बनाई थी।
