यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत... MBBS करने गया था 22 वर्षीय छात्र...

खारकीव में रूसी बमबारी में गई जान
यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत... MBBS करने गया था 22 वर्षीय छात्र...

नईदिल्ली 1 मार्च 2022. यूक्रेन में रूसी हमलों से हालात अब बद से बदतर होते जा रहे हैं. ऐसे ही एक हवाई हमले में खारकीव में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा 22 वर्ष था। वह कर्नाटक का रहने वाला था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, 'हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खरकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News