LAC पर तनाव : भारत-चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता में कई मुद्दे पर हुई चर्चा

साढ़े आठ घंटे चली बातचीत
LAC पर तनाव : भारत-चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता में कई मुद्दे पर हुई चर्चा

13th Round of India China Talks  दो माह के अंतराल में भारत और चाइना के बीच एक बार फिर हुई 13वें राउंड की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मोल्डो सीमा प्वाइंट पर सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुई, जिसमें पूर्वी लद्दाख के शेष मुद्दों पर समाधान निकालने पर वार्ता का आयोजन किया गया। 

New Delhi. 13th Round of India China Talks आज सुबह लगभग 10 बजे भारत और चीन के बीच 13वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता शाम लगभग 7 बजे समाप्त हुई। मोल्दो में आयोजित उक्त वार्ता में कोर कमांडर स्तर के अधिकारी मौजूद थेे। 

सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आज संपन्न हुई सैन्य वार्ता का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध पर चर्चा कर उसका समाधान निकालना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता का उद्देश्य लद्दाख के टकराव स्थलों से सैन्य वापसी है।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच दुशांबे में हुई थी चर्चा

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व लगभग तीन सप्ताह पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वांग यी को कहा था कि पूर्वी लद्दाख के शेष मुद्दों के जल्द समाधान पर दोनों पक्षों को काम करना आवश्यक है। उक्त वार्ता इसी विषय पर आधारित थी। दोनों विदेश मंत्रियों ने 16 सितंबर को दुशांबे में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से एक मुलाकात के दौरान पूर्वी लद्दाख की समस्याओं के संबंध में चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें : अमित शाह ने कहा, सबकी सुनते हैं फिर फैसला लेते हैं पीएम मोदी

जनरल पीजीके मेनन ने की अगुवाई

ज्ञात रहे कि इससे पहले 31 जुलाई को आयोजित 12वें दौर की वार्ता भारत और चीन के बीच संपन्न हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों देशों की सेनाओं की ओर से गोगरा से वापसी कर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाया था। आज आयोजित वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने नेतृत्व किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News