Bihar flood: लगातार बारिश से उत्तर बिहार की नदियों का बढ़ा जलस्तर,  बाढ़ का संकट गहराया

 रेलवे ट्रैक, एनएच जैसी ऊंची जगहों में शरण ले रहे लोग,  200 से अधिक घरों में घुसा गंडक का पानी
Bihar flood: लगातार बारिश से उत्तर बिहार की नदियों का बढ़ा जलस्तर,  बाढ़ का संकट गहराया

Patna News: पटना। नेपाल और उत्तर बिहार (North Bihar) के जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शनिवार को मिथिलांचल और चंपारण के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। लोग बाढ़ से बचने के लिए एनएच और रेलवे ट्रैक जैसी ऊंची स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बगहा में गंडक नदी तांडव मचा रही है। यहां आधा दर्जन वालों के लगभग 200 से अधिक घरों में गंडक नदी का पानी घुसने से हाहाकार मच गया है।

Patna News: पटना। नेपाल और उत्तर बिहार (North Bihar) के जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शनिवार को मिथिलांचल और चंपारण के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। लोग बाढ़ से बचने के लिए एनएच और रेलवे ट्रैक जैसी ऊंची स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बगहा में गंडक नदी तांडव मचा रही है। यहां आधा दर्जन वालों के लगभग 200 से अधिक घरों में गंडक नदी का पानी घुसने से हाहाकार मच गया है।

 बैरिया में चंपारण तटबंध पर गंडक नदी (Gandak River )का जलस्तर बढ़ने से दबाव बढ़ गया है। यहां आधा दर्जन प्रखंडों की लगभग 70000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो सकती है। इसी तरह मोतिहारी-शिवहर सड़क मार्ग अब तक बाधित है। शिवहर-सीतामढ़ी एनएच 104 पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। दरभंगा के अंतर्गत आने वाले हायाघाट प्रखंड का जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग कट जाने से आवागमन बाधित हो गया है। मधेपुर में लगभग 25000 की आबादी बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है। समस्तीपुर में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

मुजफ्फरपुर की तीन दर्जन पंचायतों में मचा हाहाकार

मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक, गंडक और बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदियां उफनाई हुई हैं,  जिससे कटरा के साथ-साथ गायघाट प्रखंड में भी बाढ़ का खतरा (Flood) मंडराने लगा है। दो दर्जन पंचायतों के निकट जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने से शहर के दर्जनों मोहल्ले चपेट में आ सकते हैं।  नदी के पानी में तेजी से वृद्धि हो रही है। शहर के मुख्य मार्ग बाधित होने लगे हैं और लगभग 3 फीट तक पानी चढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शासन प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 बगहा के आधा दर्जन वार्डों में घुसा गंडक का पानी

 नेपाल के तराई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां कैलाश नगर सहित आधा दर्जन वार्डों में गंडक का पानी प्रवेश कर गया है 200 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुसने से हाहाकार मचा हुआ है। कई परिवारों ने रेलवे ट्रैक के किनारे टेंट लगाकर जीवन यापन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : कक्षाएं शुरू होने के बाद भी सुचारु रूप से जारी रहेंगे टीकाकरण और राशन वितरण केंद्र- केजरीवाल

 मोतिहारी के 6 प्रखंडों में मची तबाही

 मोतिहारी के 6 प्रखंडों में बारिश का पानी घुस जाने से हाहाकार मचा हुआ है। यहां लगभग 70000 की आबादी प्रभावित हुई है। अरेराज, संग्रामपुर, पताही, केसरिया समेत दो अन्य प्रखंड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। अरेराज के एक दर्जन गांव चपेट में आ गए हैं मोतिहारी से शिवहर मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। सिकरहना नदी में जबरदस्त उफान देखने को मिल रहा है जिसकी चपेट में 7 पंचायतें आ गई है। लोग जान बचाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। सुगौली नगर के वार्ड क्रमांक 1 के नया टोला में भी बढ़ से तबाही का मंजर देखा जा सकता है।

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News