Korba : सुपर वुमेन ग्रुप ऑफ पाली नगर की महिलाओं ने मिलकर मनाया सावन उत्सव

उठाया सावन नृत्य व खेल प्रतियोगिता का आनंद
Korba : सुपर वुमेन ग्रुप ऑफ पाली नगर की महिलाओं ने मिलकर मनाया सावन उत्सव

Chhattisgarh : कोरबा/पाली। बीते गुरुवार 19 अगस्त को सावन महीने के पावन अवसर पर नगर की महिलाओं ने मिलकर सावन उत्सव का कार्यक्रम मनाया। जिसके मुख्य आयोजनकर्ता श्रीमती स्मृति मिश्रा रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नारी शक्ति स्वरूपा जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ मास्क और सैनिटाइजर देकर किया गया।

 

कोरबा/पाली।  बीते गुरुवार 19 अगस्त को सावन महीने के पावन अवसर पर नगर की महिलाओं ने मिलकर सावन उत्सव का कार्यक्रम मनाया। जिसके मुख्य आयोजनकर्ता  श्रीमती स्मृति मिश्रा रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नारी शक्ति स्वरूपा जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ मास्क और सैनिटाइजर देकर किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा सावन के गीतों पर जैसे सावन के झूले, और अन्य गीतों पर नृत्य करके सावन नृत्य का आनंद उठाया। कार्यक्रम में श्रीमती स्मृति मिश्रा, श्रीमती अनामिका बत्रा, श्रीमती रिशा मरावी, श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती रानू जायसवाल, श्रीमती संगीता राठौर, श्रीमती आभा टाइगर, श्रीमती खिलेश्वरी कवर, श्रीमती आनंद सिंह, रामेश्वरी राज, श्रीमती नूतन मिश्रा, श्रीमती, भारती पांडे, श्रीमती आशा लता राठौर, श्रीमती पूनम पांडे, श्रीमती आशा राठौर, श्रीमती प्रीति जगत, श्रीमती अनीशा जगत, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती सीमा गुप्ता, अमीषा जगत, श्रीमती शाहीन खान, श्रीमती रीना शेख, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती श्यामा पांडे, नंदनी जायसवाल, श्रीमती हुमा शिंदे, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी जायसवाल, श्रीमती शारदा डिक्सेना, श्रीमती चंचल शर्मा सहित नगर की अन्य महिलाएं शामिल रही। जहां सभी ने मिलकर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमे पासिंग द पीलो खेल में श्रीमती अनिशा जगत, म्यूजिकल चेयर में श्रीमती आभा टाइगर व बस्ट द बैलून में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही। उक्त कार्यक्रम में सावन क्वीन का ताज श्रीमती प्रीति जगत को मिला।

उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रिशा मरावी के द्वारा किया गया। इस प्रकार सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर नगर की महिलाओं द्वारा लुफ्त उठाया गया। इस विषय पर कार्यक्रम व सुपर वुमेन ग्रुप ऑफ़ पाली की आयोजन कर्ता श्रीमती स्मृति मिश्रा ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य नगर की महिलाओं के लिए एक मंच प्रदान करना है। जहां महिलाओं को शिक्षा और सभी क्षेत्र में अपने हुनर को निखारने का मौका स्वतंत्र तौर पर मिल सके। यह कार्यक्रम आगे भी संचालित होता रहेगा, व नगर की जिस किसी महिला को सुपर वुमेन ग्रुप ऑफ़ पाली में शामिल होना हो वे मो.- 7000723109, 7999683636 पर संपर्क कर ग्रुप की सदस्य बन सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News