बिहार सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के 10 लाख परिवारों के घरों पर सोलर रूफटॉप (सोलर प्लेट) लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा।


14 जून से होगी शुरुआत

इस योजना की शुरुआत 14 जून से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों का बिजली बिल कम करना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है।


पहले चरण में 2.5 लाख घरों को लाभ

पहले चरण में 2.5 लाख परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी। इसके लिए सरकार करीब 1512 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लागू की जा रही है।


कितनी बिजली मिलेगी?

हर घर की छत पर लगने वाले सोलर सिस्टम से करीब 1.1 किलोवाट बिजली पैदा होगी। इससे परिवार की रोजमर्रा की बिजली जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।


58 लाख परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बताया कि अगले दो वर्षों में राज्य के करीब 58 लाख गरीब परिवारों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिलेगी, साथ ही बिजली बिल का बोझ भी कम होगा।