ere | Source: ereकॉलेज के दिनों में ही अगर किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम करने का अनुभव मिल जाए, तो करियर की राह बेहद आसान हो जाती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत आने वाले नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने कॉलेज के छात्रों के लिए विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 का ऐलान किया है। इस पेड इंटर्नशिप के जरिए युवाओं को भारत सरकार के साथ जुड़कर काम सीखने और हर महीने स्टाइपेंड पाने का शानदार मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं इस इंटर्नशिप से जुड़ी योग्यता, स्टाइपेंड और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।


क्या है NIC विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026?

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) नई दिल्ली की तरफ से 'डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम' (विंटर 2026 बैच) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह इंटर्नशिप पूरी तरह से पेड होगी, जिसकी कुल अवधि 2 महीने की होगी। यह प्रोग्राम 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2027 तक चलेगा। चयनित होने वाले स्टूडेंट्स को नई दिल्ली स्थित एनआईसी हेडक्वार्टर में ऑफलाइन मोड में अपनी ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, माइक्रो सर्विस, डेवऑप्स, डेटा एनालिटिक्स, मोबाइल कंप्यूटिंग, चैटबॉट और पायथन प्रोग्रामिंग जैसे एडवांस्ड क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। कुल 50 सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र (Certificate) भी प्रदान किया जाएगा।

किसे मिलेगा मौका? जानें जरूरी योग्यता और कोर्स डिटेल्स

इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों के पास पिछली डिग्री या सेमेस्टर में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी वर्तमान में निम्नलिखित कोर्स कर रहे हों:

  • बी.ई / बी.टेक: तीसरा वर्ष (Third Year)
  • बी.ई / बी.टेक (लेटरल): तीसरा वर्ष (Third Year)
  • एम.ई / एम.टेक / एम.एससी (सीएस/आईटी): पहला वर्ष (First Year)
  • एमसीए (MCA): दूसरा वर्ष (Second Year)
  • डुअल डिग्री कोर्स (एम.ई / एम.टेक): चौथा वर्ष (Fourth Year)
  • DoEACC 'बी' लेवल: डिप्लोमा / ग्रेजुएशन / DoEACC A लेवल

कितना मिलेगा स्टाइपेंड और अन्य मुख्य बातें

विवरणजानकारीमंत्रालयइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)संस्थाननेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC)प्रोग्रामडिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम (NIC विंटर 2026 बैच)कुल सीटें50इंटर्नशिप अवधि2 महीने (दिसंबर 2026 से जनवरी 2027)रजिस्ट्रेशन शुरुआत2 नवंबर 2026इंटर्नशिप स्थलनई दिल्ली (NIC हेडक्वार्टर)स्टाइपेंड₹10,000/- प्रति माह (कुल ₹20,000, यदि अवधि 3 महीने बढ़ी तो ₹30,000)ऑफिशियल वेबसाइटdii.nic.in

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

योग्य और इच्छुक छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एनआईसी के आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल dii.nic.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से अपनी जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  3. आवेदन के दौरान अपने संस्थान (College/Institute) के लेटर हेड पर फॉरवर्ड किया गया रिकमेंडेशन लेटर अपलोड करना होगा।
  4. इसके अलावा अपनी शैक्षणिक डिग्री/सर्चिफिकेट और 100 से 250 शब्दों में अपना 'इंटर्नशिप पर्पज' (Statement of Purpose) लिखकर अपलोड करना होगा।
  5. छात्रों को अपनी पसंद की 2 फील्ड की च्वाइस फिल करनी होगी और अंत में सेल्फ-डिक्लेरेशन सबमिट करके फॉर्म फाइनल सबमिट करना होगा।