ere | Source: ereबक्सर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर स्थित वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वामनेश्वर धाम के प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। इसका नाम ‘विश्वामित्र पथ’ रखा जाएगा। प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका होते हुए भागलपुर को जोड़ेगा।

trtr | Source: rtr

मुख्यमंत्री ने ज्योति चौक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को कैनाल में पानी रोकने के लिए वियर निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि सिंचाई सहित अन्य कार्यों में इसका प्रभावी उपयोग हो सके।


rere | Source: erre92 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बक्सर सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जीविका भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जीविका भवन का निरीक्षण करने के साथ सिलाई केंद्र में कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर उनके काम और आमदनी की जानकारी ली। इस अवसर पर करीब 92 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।


मुख्यमंत्री ने अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित स्व० कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद किया। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थापित स्व० कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया


कार्यक्रम में जीविका समूह, सहयोग शिविर, विद्यार्थी सहयोग शिविर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने लाभुकों को मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से संबंधित सांकेतिक चेक भी प्रदान किए।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामान्य रोगियों को अनावश्यक रूप से जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों से बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाए। जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में ही मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


बक्सर में जीविका दीदियों ने जीवन में आये बदलाव एवं सफलता की कहानी मुख्यमंत्री से साझा की।

बक्सर में जीविका दीदियों ने जीवन में आये बदलाव एवं सफलता की कहानी मुख्यमंत्री से साझा की।



जीविका दीदियों ने साझा की सफलता की कहानी

‘कहानी बदलाव की, बदलाव के साक्षी’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद किया। महिलाओं ने जीविका समूहों से जुड़ने के बाद जीवन में आए बदलाव और आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए।


डुमरांव की संध्या देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिली 10 हजार रुपये की सहायता से उन्होंने व्यवसाय शुरू करने के साथ जैविक सब्जी की खेती शुरू की। वहीं सिमरी की लीलावती देवी ने बताया कि सहायता राशि से सिलाई मशीन और भैंस का बच्चा खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया। वर्तमान में उनके पास चार भैंस हैं और वह किराना दुकान भी चला रही हैं। उन्होंने सुधा डेयरी का बूथ खोलने की इच्छा भी जताई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और हुनर से 1.36 लाख करोड़ रुपये का बाजार खड़ा किया है।

ere | Source: erre


बकरी के दूध की सुधा के माध्यम से बिक्री की तैयारी


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बकरी पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बकरी के दूध की सुधा के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने सब्जी उत्पादकों को सहकारिता विभाग से जोड़ने के लिए एमओयू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूध की तर्ज पर सब्जियों की खरीद की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, ताकि किसानों को गांव में ही बाजार उपलब्ध हो सके।


मुख्यमंत्री ने जिले की प्रमुख फसल को ब्रांड के रूप में विकसित करने की दिशा में भी अधिकारियों को काम करने का निर्देश दिया।

ere | Source: ere


बाद में मुख्यमंत्री ने अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रुद्राक्ष का पौधा लगाया।


कार्यक्रम में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन सह बक्सर के प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, विधायक आनंद मिश्रा, संतोष कुमार निराला, राहुल कुमार सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।