Tतेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं पर कालेश्वरम सिंचाई परियोजना को लेकर तीखा हमला बोला है उन्होंने KCR के. टी. रामाराव (KTR) और टी. हरीश राव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें "वित्तीय आतंकवादी" तक कह दिया। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त विशेष सत्र में खुली बहस की चुनौती भी दी 


KCR को दिया खुली बहस का चैलेंज

रेवंत रेड्डी ने कहा कि यदि KCR चाहें तो सरकार किसी भी समय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि कालेश्वरम परियोजना पर पूरी पारदर्शिता के साथ चर्चा होनी चाहिए और KCR विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर तारीख तय करें


कालेश्वरम परियोजना को लेकर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले लगभग 38,000 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रणहिता-चेवेल्ला परियोजना को बदलकर 1.47 लाख करोड़ रुपये की कालेश्वरम परियोजना बनाया गया उन्होंने दावा किया कि BRS सरकार के दौरान इस परियोजना पर 1.02 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए और राज्य पर 8.21 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ गया


'वित्तीय आतंकवादी' कहकर साधा निशाना

रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम परियोजना BRS सरकार के कार्यकाल में ही गंभीर समस्याओं का शिकार हुई उन्होंने कहा कि KCR, KTR और टी. हरीश राव ने राज्य की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया और इसी वजह से उन्होंने उन्हें "वित्तीय आतंकवादी" कहा।


NDSA रिपोर्ट का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) की प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि खराब निर्माण गुणवत्ता, रखरखाव में कमी और नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण परियोजना के बैराज को नुकसान पहुंचा कालेश्वरम परियोजना गोदावरी नदी पर स्थित तेलंगाना की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में से एक है।


राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

रेवंत रेड्डी के इस बयान के बाद तेलंगाना की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। अब इस मुद्दे पर BRS की प्रतिक्रिया और संभावित राजनीतिक बहस पर सभी की नजरें टिकी हैं।