उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रूप जहां नाम की युवती शिवम सैनी नाम के युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
परिजनों के विरोध के बीच एक दिन युवती के भाई आलम ने गुस्से में आकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाई ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
