ere | Source: ereनई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन (2027) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी सीजन का आगाज 14 जनवरी 2027 से होने जा रहा है। कुल 5 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 22 मुकाबले आयोजित होंगे। इस बार पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी दो प्रमुख शहर— वडोदरा और मुंबई करेंगे।

सीजन का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वडोदरा में खेला जाएगा।

वडोदरा और मुंबई में बटेंगे मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा फाइनल

टूर्नामेंट के कुल 22 मुकाबलों को वडोदरा और मुंबई के बीच 11-11 मैचों में विभाजित किया गया है:

  • पहला चरण (वडोदरा): 14 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक के शुरुआती 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे।
  • दूसरा चरण व नॉकआउट (मुंबई): 26 जनवरी से लीग का कारवां मुंबई के ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंचेगा। यहाँ 5 फरवरी को एलिमिनेटर और 07 फरवरी 2027 को खिताबी मुकाबला (फाइनल) खेला जाएगा।
  • सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

यहां देखिए WPL 2027 का फुल शेड्यूल

1. गुरुवार 14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस, वडोदरा

2. शुक्रवार 15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

3. शनिवार 16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

4. रविवार 17 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

5. सोमवार 18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

6. मंगलवार 19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

7. बुधवार 20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

8. गुरुवार 21 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

9. शुक्रवार 22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

10. शनिवार 23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

11. रविवार 24 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स, वडोदरा

12. मंगलवार 26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

13. बुधवार 27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स, मुंबई

14. गुरुवार 28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स, मुंबई

15. शुक्रवार 29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

16. शनिवार 30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स, मुंबई

17. रविवार 31 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

18. सोमवार 01 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

19. मंगलवार 02 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स, मुंबई

20. बुधवार 03 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स, मुंबई

21. शुक्रवार 05 फरवरी 2027 एलिमिनेटर, मुंबई

22. रविवार 07 फरवरी 2027 फाइनल, मुंबई