शायना जमील

28 दिसंबर को रतन टाटा का जन्मदिन होता है। यह दिन सिर्फ उनके जन्म का नहीं, बल्कि उनके सोच, काम और इंसानियत को याद करने का दिन है।

सादगी भरा जीवन

रतन टाटा अरबों रुपये की कंपनी के मालिक रहे, लेकिन उनका जीवन हमेशा बहुत सादा रहा। ना दिखावा, ना शोर बस शांत तरीके से अपना काम करना।यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ बिज़नेसमैन नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में जानते हैं।

देश और समाज के लिए काम

रतन टाटा ने हमेशा मुनाफे से ज़्यादा समाज को महत्व दिया।

शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की मदद और आपदा के समय टाटा ट्रस्ट्स ने बड़ा योगदान दिया।

टाटा नैनो जैसी कार आम लोगों का सपना पूरा करने की कोशिश थी।

युवाओं के लिए मिसाल

आज के युवाओं के लिए रतन टाटा एक प्रेरणा हैं। वह सिखाते हैं कि ईमानदारी और मेहनत से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।उनका जीवन बताता है कि पैसा सब कुछ नहीं, अच्छी सोच ज़रूरी है।

लोगों के दिलों में खास जगह

रतन टाटा की सबसे बड़ी पहचान उनका अच्छा स्वभाव है।वह कम बोलते हैं, लेकिन उनका काम बहुत कुछ कह जाता है।इसी वजह से लोग उन पर भरोसा करते हैं।

रतन टाटा का जन्मदिन हमें यह याद दिलाता है कि सच्ची सफलता वही है, जो समाज के काम आए। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।