अरशी नाज़
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह और उनके बेटे विजय प्रताप के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate-ED) की टीम ने छापा मारा है।
गुरुवार को पुलिस टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चार गाड़ियों के काफिले में फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर पहुँची और उससे संबंधित स्थानों पर डॉक्यूमेंटेशन और डिजिटल सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।12 घंटे से ये कारवाई चल रही है।
सात माह पहले ही वन विभाग और नगर निगम ने संयुक्त करवाई करते हुए फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में पूर्व मंत्री का फार्महाउस 6 जेसीबी मशीने लगाकर तोड़ दिया गया था।
