Air India FlightTurbulence: आखिर विमान में ऐसा क्या हुआ? Pilot का Drug Test आया Positive, 17 लोगों के Hospital पहुंचने से मचा हड़कंप | Source: NDTV.comAir India Turbulence के दौरान अचानक करीब 300 फीट नीचे आया था विमान; दोनों Pilots का हुआ Drug Test, Pilot-in-Command की पहली रिपोर्ट Positive आने के बाद DGCA की जांच तेज

Air India FlightTurbulence: आखिर विमान में ऐसा क्या हुआ? Pilot का Drug Test आया Positive, 17 लोगों के Hospital पहुंचने से मचा हड़कंपSource : NDTV.com

नई दिल्ली: नशे में बाइक या कार चलाने की कहानियां तो आपने खूब सुनी और देखी होगी. लेकिन हद तो देखिए, पायलट के भी नशे में जहाज उड़ाने की कहानियां सामने आने लगी है. बीते 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही Air India Flight में गंभीर टर्बुलेंस आया था. बीच हवा में यात्रियों की जान अटक गई थी. इस घटना के वीडियो भी सामने आए, जिसमें टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के अंदर के हालात बयां हो रहे हैं. अब इस मामले में बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है. इस घटना के बाद एयर इंडिया से उस विमान को उड़ा रहे दोनों पायलटों का Drug Test कराया गया. जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सूत्रों से सामने आई इस जानकारी का मतलब यह है कि उस दिन एयर इंडिया के उस प्लेन को पायलट नशे में उड़ा रहा था. 

Pilot-in-Command का Test Report Positive

टर्बुलेंस की घटना के बाद दिल्ली पहुंचने पर एयर इंडिया के दोनों पायलटों का टेस्ट करवाया गया था. जिसमें Pilot-in-Command का साइकोएक्टिव पदार्थ का पहला टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, यह नतीजा इस मामले में अंतिम नहीं है. एक और टेस्ट भी किया गया है, जिसके नतीजे अभी आने बाकी हैं. लेकिन जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. 

4 अगस्त की घटना, Hospital में भर्ती हुए थे 17 सवार

मालूम हो कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही Air India Flight को ओडिशा के पास तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरा. दिल्ली पहुंचने के बाद 13 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. DGCA इस पूरे मामले की कई पहलुओं से जांच कर रहा है. 

पूरे मामले में DGCA कई Angle से कर रहा जांच

° जांच में यह देखा जा रहा है कि पायलटों ने टर्बुलेंस की स्थिति को सही तरीके से संभाला या नहीं? यह भी जांच हो रही है कि टर्बुलेंस मौसम की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से.

विमान को अचानक नीचे आने से कोई तकनीकी नुकसान, जैसे Hydraulic System में खराबी, तो नहीं हुई.

° यह भी देखा जा रहा है कि घटना के बाद विमान को दिल्ली तक ले जाना सही फैसला था या उसे वाराणसी या लखनऊ जैसे नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारना चाहिए था.

° जांच पूरी होने तक इस फ्लाइट के पायलटों को Flying Duty से हटा दिया गया है. यह निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है. 

Pilot के नशे में जहाज उड़ाने की पुष्टि के बाद क्या होती है कार्रवाई?

DGCA के नियमों के मुताबिक, अगर कोई पायलट पहली बार साइकोएक्टिव सब्सटेंस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए भेजा जाता है. इलाज/पुनर्वास के बाद अगर उसका डोप टेस्ट नेगेटिव आता है, तो वह दोबारा उड़ान ड्यूटी पर लौट सकता है. 

दोबारा उड़ान शुरू करने के बाद दूसरी बार पॉजिटिव मिलने पर पायलट का License 3 साल के लिए Suspend किया जा सकता है. तीसरी बार पॉजिटिव: पायलट का फ्लाइंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. 

ICAO का क्या Rule है?

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन का नियम है कि कोई भी लाइसेंसधारी पायलट ऐसे साइकोएक्टिव पदार्थ के प्रभाव में विमान नहीं उड़ा सकता, जिससे उसकी सुरक्षित तरीके से विमान उड़ाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. 

क्या था पूरा मामला?

4 अगस्त को Phuket से Delhi आ रही Air India Flight को Odisha के पास तेज Turbulence का सामना करना पड़ा था. विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आया था. दिल्ली पहुंचने के बाद 13 यात्रियों और 4 Crew Members को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब Pilot-in-Command की पहली Psychoactive Substance Test Report Positive आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हालांकि, दूसरा टेस्ट अभी लंबित है और जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को Flying Duty से हटा दिया गया है.