रेहान फ़ज़ल 

पटना से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पटना के शुभम गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल छात्रा के साथ रेप के बाद मौत का मामला सामने आया था। इस गंभीर मामले में थाना प्रभारी रोशनी कुमारी और दरोगा हेमंत झा को निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि घटना की जानकारी पहले ही पुलिस को मिल गई थी, इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और मामले को नजरअंदाज किया। इसी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और उच्च स्तर पर पूरे प्रकरण की समीक्षा की जा रही है।