भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन अगले सप्ताह अमेरिकी दौरे पर जाएंगे, जहां समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। लक्ष्य है कि मार्च तक इस डील पर हस्ताक्षर कर दिए जाएं।

7 फरवरी को जारी संयुक्त बयान के आधार पर यह फ्रेमवर्क डील तैयार की जा रही है। अमेरिका भारतीय सामान पर लगाए गए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि इस हफ्ते इस पर फैसला हो सकता है। 27 अगस्त से लागू अतिरिक्त 25% टैरिफ पहले ही हटा लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ उत्पादों पर जीरो टैरिफ भी संभव है, लेकिन यह सुविधा समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर के बाद ही लागू होगी। भारत भी किसी तरह की टैरिफ कटौती या बाजार पहुंच की रियायत समझौते के बाद ही देगा।

7 फरवरी को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसे ऐतिहासिक और संतुलित समझौता बताया था। उनके अनुसार, इस डील से भारतीय निर्यात, एमएसएमई, किसान, मछुआरे, युवा और महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बाजार में नए अवसर खुलेंगे।

PUBLIC VOICE

TEST1

Your voice matters. Participate in our community poll and see what others think.

0 Likes
0 Comments

Discussion (0)

Join the discussion by logging in to your account.

SIGN IN

Be the first to share your thoughts!

Journalist Profile

Saba Firdous