1समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव और बेटी अदिति यादव इन दिनों वाराणसी दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके दर्शन-पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

1

वाराणसी पहुंचने के बाद अर्जुन और अदिति यादव ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए पूजा संपन्न की।

2

दर्शन-पूजन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों का स्वागत किया और वाराणसी में रहने वाले अपने परिजनों से भी उनकी मुलाकात कराई। इस दौरान सपा नेताओं ने उन्हें काशी की संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

3

वाराणसी प्रवास के दौरान अर्जुन और अदिति यादव ने काशी के अन्य प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया। उनके कार्यक्रम में सारनाथ, संकट मोचन मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें काशी की पारंपरिक पहचान से जुड़ी कई विशेष वस्तुएं भी भेंट कीं। दोनों काशी की धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

5

काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के दौरान ली गई अर्जुन यादव और अदिति यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों श्रद्धापूर्वक पूजा करते और मंदिर परिसर में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।