Fडोसा भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है और आमतौर पर अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत 60 से 200 रुपये के बीच देखने को मिल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक विदेशी पर्यटक पाकिस्तान के एक फूड मार्केट में पहुंचता है, जहां भारतीय व्यंजनों के कई स्टॉल लगे हुए हैं। इसी दौरान जब वह डोसे की कीमत पूछता है, तो उसका रिएक्शन देखने लायक होता है।


पाकिस्तान के फूड मार्केट में दिखा भारतीय स्वाद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी पर्यटक पाकिस्तान के एक व्यस्त फूड बाजार में घूम रहा है। बाजार में पाव भाजी, भेलपुरी, डोसा और अन्य भारतीय व्यंजन बेचने वाले कई स्टॉल नजर आते हैं। वहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई देती है और खाने के शौकीन इन व्यंजनों का आनंद लेते नजर आते हैं। भारतीय खाने की लोकप्रियता देखकर पर्यटक भी हैरान दिखाई देता है और डोसा खाने का फैसला करता है।


वीडियो देखने के लिए नीचे किलिक करें

G


डोसे की कीमत सुनकर रह गया दंग

जैसे ही पर्यटक डोसा स्टॉल पर पहुंचता है और मेन्यू देखता है, वह कीमत देखकर चौंक जाता है। मेन्यू में मसाला डोसा से लेकर चिकन और बीफ डोसा तक कई वैरायटी मौजूद थीं। बताया गया कि इन डोसे की कीमत 600 से 800 पाकिस्तानी रुपये तक थी। कीमत देखने के बाद पर्यटक हैरानी जताता है और उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।


सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने लिखा कि भारत में कई जगहों पर डोसा इससे काफी कम कीमत में मिल जाता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि डोसा मूल रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजन है और उसकी असली पहचान वहीं की पारंपरिक शैली में है। कई लोगों ने भारतीय खाने की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता पर भी खुशी जताई।


इंटरनेट पर छाया वीडियो

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भारतीय खाने की बढ़ती लोकप्रियता और पाकिस्तान में उसकी कीमत को लेकर यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।