रेहान फ़ज़ल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने MBBS सीट और दिव्यांग कोटे का लाभ पाने के लिए खुद का पैर काट लिया।
छात्र की पहचान सूरज भास्कर के रूप में हुई है। शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि उस पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया, लेकिन बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ।
जांच के दौरान कॉल डिटेल्स और पूछताछ में खुलासा हुआ कि छात्र 2026 में MBBS में दाखिला लेना चाहता था और दिव्यांग प्रमाणपत्र पाने की कोशिश कर रहा था। इसी उद्देश्य से वह पहले BHU अस्पताल भी गया था, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर उसने यह खौफनाक कदम खुद ही उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र का इलाज जारी है।
