शायना जमील

कैमूर, 21 जनवरी 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैमूर (भभुआ) द्वारा “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 02 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 90 दिनों तक संचालित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते (मध्यस्थता) के माध्यम से त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे वादकारियों को समय व धन की बचत के साथ शीघ्र न्याय मिल सके।