रेहान फ़ज़ल 

बांग्लादेश में आम चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतरिम सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं और इसी के साथ राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

सबसे ज्यादा चर्चा अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी निभा रहे मोहम्मद यूनुस को लेकर हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार के गठन के बाद उनकी भूमिका क्या होगी। बांग्लादेश के राजनीतिक सिस्टम में चुनाव के बाद मुख्य सलाहकार का पद समाप्त हो जाता है, लेकिन चर्चा है कि वे आगे भी किसी महत्वपूर्ण भूमिका में बने रह सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में भी मोहम्मद यूनुस को राजनीतिक समर्थन मिल सकता है। वहीं, तारिक रहमान की पार्टी की ओर से भी उन्हें समर्थन मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।