LSG Captain News: IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऋषभ पंत के टीम छोड़ने के बाद कप्तानी को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एडन मार्करम ने पहली बार LSG की कप्तानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
LSG Captain News: क्या एडन मार्करम संभालेंगे लखनऊ की कमान...? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद तोड़ी चुप्पीSource : Abp news.com
ऋषभ पंत के जाने के बाद बढ़ा सस्पेंस
IPL 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके कुछ समय बाद यह भी साफ हो गया कि पंत ट्रेड के जरिए दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट गए हैं। इस डील के तहत कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगले सीजन टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
कप्तानी की दौड़ में एडन मार्करम का नाम
LSG की टीम में एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। एडन मार्करम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में उनसे हाल ही में पूछा गया कि अगर उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी सौंपी जाती है तो इस पर उनका क्या कहना होगा।
कप्तानी को लेकर क्या बोले मार्करम?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार एडन मार्करम ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीम प्रबंधन जिसे कप्तानी के लिए सबसे बेहतर समझेगा, वही फैसला करेगा। हमारी टीम में कई अच्छे लीडर मौजूद हैं, इसलिए मैं इस विषय को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं। जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे उम्मीद है कि वह पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करेगा।"
दूसरी लीगों में कप्तानी का अनुभव
हालांकि एडन मार्करम ने अब तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी नहीं की है, लेकिन LSG फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों का नेतृत्व कर चुके हैं। वह SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। इसके अलावा द हंड्रेड लीग में भी वह मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास नेतृत्व का अच्छा अनुभव मौजूद है।
LSG का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा स्क्वाड में एडन मार्करम, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, कुलदीप यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, जॉर्ज लिंडे और शाहबाज अहमद शामिल हैं।
