रेहान फ़ज़ल 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर पर टोपी, गले में मफलर और आंखों पर काला चश्मा लगाए लालू यादव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर समर्थक और आम लोग हैरान नजर आ रहे हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण ने लालू यादव के साथ एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में लालू यादव का बदला हुआ अंदाज साफ नजर आ रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस नए लुक पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।