Kosovo Parliament Egg Attact On PM:संसद में PM पर अचानक बरसे अंडे! किस बात पर भड़कीं विपक्षी सांसद, चिल्लाकर बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए आपको'! | Source: Abp news.comKosovo Parliament में हंगामा, विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक PM Albin Kurti पर फेंके कई अंडे; सुरक्षा गार्डों ने संभाला मोर्चा, रोकनी पड़ी संसद की कार्यवाही

Kosovo Parliament Egg Attact On PM:संसद में PM पर अचानक बरसे अंडे! किस बात पर भड़कीं विपक्षी सांसद, चिल्लाकर बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए आपको'!Source : Abp news.com

कोसोवो की संसद में शनिवार (8 अगस्त) को उस वक्त हंगामा मच गया, जब विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए. घटना के बाद संसद की कार्यवाही रोक दी गई. यह मामला उस समय हुआ, जब कुर्ती की पार्टी 7 जून के चुनाव के बाद नई संस्थाओं के गठन को लेकर विपक्षी समूहों के साथ बातचीत कर रही थी.

अचानक PM की तरफ फेंके अंडे

कुर्ती की पार्टी ने संसद की 120 में से 53 सीटें जीती हैं और वह सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है. हालांकि, अकेले सरकार चलाने के लिए उसके पास जरूरी बहुमत नहीं है. इसी वजह से विपक्षी दलों का समर्थन जरूरी है.

विपक्षी पार्टी अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो की सांसद टाइम काद्रिजाज कुर्ती के पास पहुंचीं. कुर्ती उनके आगे की लाइन में बैठे थे. इसी दौरान काद्रिजाज ने उनकी तरफ कई अंडे फेंक दिए. जब सुरक्षा गार्ड और अन्य सांसद बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तो काद्रिजाज जोर से चिल्लाईं, "आपको शर्म आनी चाहिए."

Egg Attack के बाद संसद की कार्यवाही रोकी गई

संसद में हुए इस टकराव के बाद सत्र को रोक दिया गया. सुरक्षाकर्मियों ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती को चारों तरफ से घेर लिया. वहीं, चेयरपर्सन ने संसद की Live Broadcasting बंद करने का आदेश दिया.

बाद में टाइम काद्रिजाज ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया. हालांकि, अंडे फेंके जाने के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री कुर्ती इस हमले से ज्यादा परेशान नजर नहीं आए.

अंडे फेंके जाने पर क्या बोले Albin Kurti?

घटना के बाद एल्बिन कुर्ती ने कहा कि अगर उन पर अंडे फेंके जाना राजनीतिक बातचीत जारी रखने की कीमत है, तो वह यह कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं.

यह हंगामा उस समय हुआ, जब कुर्ती ने नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर समझौता करने के लिए सांसदों से और समय मांगा था. उनसे संसद के स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने की उम्मीद थी, लेकिन इसके बजाय उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद को लेकर बातचीत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है.

2 साल से भी कम समय में 3 चुनाव

कोसोवो में पिछले दो साल से भी कम समय में तीन चुनाव हो चुके हैं. बढ़ते राजनीतिक मतभेदों के कारण संसद का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

हाल ही में 7 जून को चुनाव हुआ था. एल्बिन कुर्ती की पार्टी सबसे बड़ी विजेता बनकर सामने आई, लेकिन सरकार बनाने और महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के लिए उसे अभी भी विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत है.

क्या है पूरा मामला?

कोसोवो में चुनाव के बाद सरकार गठन और नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है. इसी राजनीतिक गतिरोध के बीच संसद में विपक्षी सांसद द्वारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर अंडे फेंकने की घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया है.