राहुल गांधी और अमित शाह के बीच छात्रों के मुद्दे पर बयानबाजी। | Source: Chrome

राहुल गांधी और अमित शाह के बीच छात्रों के मुद्दे पर बयानबाजी।Source : Chrome

संसद के मानसून सत्र में छात्रों के प्रदर्शन और सरकार के रुख को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चर्चा और विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जवाब चाहता है।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का सवाल

राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। उन्होंने यह भी पूछा कि छात्रों पर कील लगी लाठियों से कार्रवाई का निर्देश किसने दिया।राहुल गांधी ने कहा कि अगर इस कार्रवाई का आदेश गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने अमित शाह पर संसद में सामने आने से बचने का आरोप भी लगाया।

हमें अमित शाह का लेक्चर नहीं चाहिए’

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अमित शाह का भाषण सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनके मुताबिक, विपक्ष यह जानना चाहता है कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के पीछे जिम्मेदार कौन था।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह की अनुपस्थिति को लेकर भी तंज कसा और कहा कि पिछले कई दिनों से गृह मंत्री दिखाई नहीं दे रहे हैं।

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर भी बोले राहुल

झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चुप नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता।

अमित शाह ने विपक्ष पर लगाया सदन बाधित करने का आरोप

वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है और वह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए भी तैयार हैं।शाह के मुताबिक, जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो सदन में जाकर जवाब देने का रास्ता खुला है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर हैं कि मानसून सत्र के आखिरी दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच यह टकराव किस दिशा में जाता है।